द फॉलोअप,रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को ऊर्जा विभाग की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ के अलावा हजारीबाग, बोकारो और धनबाद जिलों के उपायुक्तों को बिजली विभाग के ग्रिड, ट्रांसमिशन लाइंस, आदि को लेकर आ रही समस्याओं के त्वरित निदान हेतु निर्देश दिया। साथ ही सभी उपायुक्तों और संबंधित जिला पदाधिकारियों को भी यह निर्देश दिया कि संबंधित जिलों में बिजली विभाग से जुड़ी जितनी समस्याएं हैं उन्हें जल्द से जल्द समय-सीमा के अंदर पूरा करने का काम करें।
