logo

झारखंड में फिर बरसेंगे बादल, वज्रपात का भी अलर्ट; मौसम में आएगा बड़ा बदलाव

badal_chhae5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि अगले एक से तीन घंटे में गढ़वा, पलामु जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है। साथ में जिले के कुछ स्थानों पर 30-40 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। 


सुरक्षित स्थान में रहने का आग्रह विभाग ने किया
गौरतलब है कि इस मौसम को देखते हुए विभाग की ओऱ से लोगों से आग्रह किया गया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे ना रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में ना जाए एवम् मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें।


झारखंड से गुजर रहा बंगाल की खाड़ी में बना ट्रफ
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूर्वी बिहार से लेकर बंगाल की खाड़ी में एक ट्रफ बना हुआ है, जो झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रहा है। इसके असर से झारखंड में शनिवार की देर रात की तरह रविवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - JharkhandJharkhand weatherweather news