गढ़वा
गढ़वा जिले के शहर थाना क्षेत्र के महूलिया गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई. बता दें ग्रामीण जब ट्रैक्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत को लेकर सड़क जाम किया था. सैकड़ों की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया था. सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए. इस तनाव में दो दर्जन पदाधिकारी, जवान, सदर थाना प्रभारी घायल हुए है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग भी की. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है और क्षेत्र में स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती जारी है और प्रशासन स्थिति को सामान्य करने में जुटा हुआ है.
