logo

धनबाद में मुहर्रम जुलूस निकालने के दौरान 3 कमेटी में भिड़ंत, जमकर चले ईंट-पत्थर 

muhurrum.jpg

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद में मुहर्रम जुलूस निकालने के दौरान 3 कमेटी में भिड़ंत की खबर है। बताया जा रहा है कि बुधवार की अहले सुबह 3 अखाड़ा कमेटियों में भिड़ंत हो गई। एक-दूसरे पर कमेटियों के सदस्यों ने ईंट-पत्थर बरसाए। जमकर मारपीट हुई। पत्थरबाजी से 1 दर्जन से अधिक लोगों को गंभीर चोटें आई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला धनबाद जिले के झरिया स्थित कतरास मोड़ के चौथाईकुली का है, जहां से ऊपरकुली तक एक से डेढ़ घंटे तक तीन अखाड़ों के लोगों ने जमकर हंगामा किया। जैसे ही कमिटीयों के आपस में भिड़ने के बाद हिंसा की सूचना मिली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। 


एक से डेढ़ घंटे तक तीन अखाड़ों के लोगों ने तांडव मचाया
झरिया में कतरास मोड़ के चौथाईकुली से ऊपरकुली तक एक से डेढ़ घंटे तक तीन अखाड़ों के लोगों ने तांडव मचाया। पत्थरबाजी में एक दर्जन से अधिक लोगों के सिर में गंभी चोटें आईं हैं। घायलों की कुल संख्या का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोगों को पकड़ा गया है।


मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात 
हिंसा की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पत्थरबाजी कर रहे लोगों को रोका। काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। सिंदरी डीएसपी खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। डीएसपी वहीं कैंप कर रहे हैं। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
 

Tags - JharkhandJharkhand newsDhanbadDhanbad newsMuharram procession