logo

कोडरमा ने महिला ने अपने 5 साल के बच्चे के साथ कुएं में कूदकर की आत्महत्या, ससुराल वाले करते थे परेशान 

female.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
कोडरमा के तरवन गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां मंगलवार को एक महिला ने अपने 5 साल के बेटे के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला कुछ दिनों से घरेलु विवाद से परेशान थी। घटना के बाद पुलिस ने ग्रामीणों और मायके वालों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाल लिया है। 

मृतकों की पहचान मसोमात कुशुम देवी (35) और प्रेम कुमार (5) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद कुशुम के मायके वाले घटना स्थल पहुंचे। कुशुम के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। कुशुम के पिता टीपन महतो ने बताया कि उनके दमाद की मृत्यु के बाद उनकी पुत्री अपने दो पुत्र प्रीत कुमार, प्रेम कुमार तथा एक पुत्री प्रियांशु कुमारी के साथ अपने ससुराल में ही रह रही थी। उसके सास -ससुर और देवर उसे परेशान करते थे। कई बार पंचायत भी की गयी लेकिन इसके बाद भी ससुराल वाले नहीं सुधरे। उन्होंने कहा कि ससुराल वालों को डर था कि उन्हें संपत्ति में हिस्सा देना होगा। इसलिए वे कुशुम को परेशान करते थे। साथ ही उन्होंने कहा कि मायके वाले ही कुशुम और उसके बच्चों का खर्च  उठाते थे। 

वहीं पुलिस ने बताया कि कुशुम देवी के पति उपेंद्र यादव ने वर्ष 2022 में विवाद को लेकर पेट्रोल छिड़क कर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद कुशुम अपने बच्चों के साथ ससुराल में ही रहती थी। सोमवार सुबह कुशुम देवी का घर में विवाद हुआ था। जिसके बाद वह अपने छोटे बेटे प्रेम के साथ घर से निकल गई। मंगलवार की सुबह गांव वालों और पुलिस प्रशासन ने कुशुम देवी का चप्पल, मोबाइल, चाबी और कई सामान कुएं के पास से बरामद किया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मायके और गांव वालों के सहयोग से मृतक कुशुम देवी और उसके पुत्र प्रेम कुमार के शव को कुएं से बाहर निकाला।

Tags - झारखंड न्यूज कोडरमा Jharkhand News Koderma Suicide