द फॉलोअप डेस्क
केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर बैंक अकाउंट से राशि गायब करने वाले तीन साइबर अपराधी को अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में धनबाद निवासी छोटेलाल मंडल, राजेश कुमार मंडल और राहुल कुमार मंडल शामिल है। तीनों साइबर अपराधियों के पास से सीआईडी ने 12 मोबाइल, चार लैपटॉप, दो राउटर और मामले से संबंधित डाटा बरामद किया है।

विभिन्न बैंकों के फेक एप्लीकेशक का करते थे इस्तेमाल
पकड़े गए साइबर अपराधियों के संबंध में सीआईडी एसपी एस कार्तिक ने बताया कि साइबर अपराधियों की ओर से बड़े पैमाने पर विभिन्न बैंकों एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एसबीआई और पीएनबी के केवाईसी अपडेट करने का एसएमएस भेजने की सूचना मिली। पता चला कि खाताधारकों को इंटरनेट बैंकिंग के एंड्रॉयड एप्लीकेशन का फेक एप्लीकेशन से संबंधित एक यूआरएल लिंक एसएमएस भेजा जा रहा। सूचना के बाद तकनीकी रूप से जांच करने पर धनबाद से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

जानें कैसे करते हैं ठगी
सीआईडी के अनुसार खाताधारकों को एसएमएस के जरिये बताया जाता था कि आपके अकाउंट को अवरुद्ध कर दिया गया है। कृपया पेन का अपडेट करा ले। जैसे ही खाताधारक उक्त लिंक पर क्लिक करते है तो संबंधित बैंक का फेक ऐप उनके फोन में इंस्टॉल हो जाता है। जैसे ही उस एप को कोई क्लिक करता है तो साइबर अपराधियों द्वारा उनका डाटा डेस बोर्ड के माध्यम से संरक्षित कर लिया जाता है। इस विधि से लोगों के साथ ठगी हो रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT