logo

बिंदी के लिए आत्महत्या मामला : बाल संरक्षण आयोग की टीम आज जांच के लिए धनबाद पहुंची

bindi_kand1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड के धनबाद जिले में 11 जुलाई को सेंट जेवियर्स की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली थी। 10वीं की छात्रा बिंदी लगाकर स्कूल चली गई थी। इस बात पर एक टीचर ने आपत्ति जताते हुए स्कूल परिसर में ही सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। इस मामले की जांच के लिए बाल संरक्षण आयोग के टीम आज धनबाद पहुंची। टीम ने मृतका के परिजनों से बात की। साथ ही सेंट जेवियर्स स्कूल को शिक्षकों से भी जानकारी ली। बता दें कि मृतका ने घरवालों ने शिक्षिका पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस मामले में आरोपी शिक्षिका सिंधु और प्रिंसिपल आरके सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

छात्रा ने आहत होकर दे दी थी जान


मरने के बाद उषा के पास से एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें छात्रा ने लिखा था कि वह बेइज्जती के कारण जान दे रही है। इस घटना से आक्रोशित छात्रा के स्वजनों और आसपास के लोगों ने संत जेवियर्स स्कूल के पास छात्रा का शव रखकर सड़क को जाम कर दिया था। आक्रोशित भीड़ स्कूल ने मुख्यद्वार का ताला तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की। घटना को लेकर छात्रा की मां ने तेतुलमारी थाने में दर्ज प्राथमिकी में भी शिक्षिका सिंधु झा एवं प्राचार्य राजकिशोर सिंह को अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार बताया।

अर्जुन मुंडा और बाबूलाल ने कार्रवाई की थी मांग

केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा और झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी इस घटना को लेकर ट्विट किया और राज्य सरकार से स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।