logo

रांची : बाल सुधार गृह में वर्चस्व को लेकर आपस में भिड़े बाल कैदी, तीन घायल 

bal_sudhar_grih.jpg

रांचीः
रांची के डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें तीन बाल कैदी घायल हो गये हैं। मारपीट की सूचना के बाद सदर थाना, खेलगांव थाना और मेसरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मामला शांत हुआ। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों के लिए उन्हें कैदियों को रोक पाना मुश्किल था। बताया जा रहा है कि इस बार वर्चस्व के लिए दोनों गुट भिड़ गए। 


सामान मांगने को लेकर विवाद शुरू 
जानकारी के मुताबिक एक गुट के बाल कैदियों ने दूसरे गुट के कैदियों से कुछ सामान की मांग की थी दूसरे गुट के कैदियों ने सामान देने से इंकार कर दिया जिसके बाद यह विवाद शुरू हुआ। दोनों गुट की ओर से चेयर, टेबल से लेकर लाठी डंडे चलने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल तीन बाल बंदियों को आनन-फानन में RIMS पहुंचाया


पहले भी हो चुकी है मारपीट 
इससे पहले भी 22 फरवरी को सुबह में बंदियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है। जिसमें करीब आधा दर्जन कैदी गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इन्हें इलाज के लिए RIMS भेजा गया था। बताया जा रहा है कि एक बाल बंदी गैंग का लीडर है। उसके गैंग के साथ नये बंदियों की बहस के बाद मारपीट हुई। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। कुछ बाल बंदियों को दूसरे रिमांड होम में शिफ्ट किया गया था।