द फॉलोअप, रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 25 मई से 11 जून तक विभिन्न विभागों की समीक्षा करेंगे। कैबिनेट ने इस संबंध में विभागवार विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बैठक में मुख्यमंत्री विभागों में संचालित योजनाओं की वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्य योजना की समीक्षा करेंगे। इसके लिए विभागों को आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। उसमें विभागीय योजनाओं की अद्यतन स्थिति, उपलब्धियों और कार्यक्रमों के बारे में पूरी तैयारी के साथ आने का निर्देश दिया गया है।