logo

11 को मुख्यमंत्री सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

hemant-2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 11 सितंबर को प्रोजेक्ट भवन में नगर विकास विभाग के नव चयनित विभिन्न संवर्गों के कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी उपस्थित रहेंगे। लगभग 18-20 कर्मियों को मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। इनमें विधि सहायक, सेनेटरी सुपरवाइजर, गार्डेन अधीक्षक व अन्य शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों प्रोजेक्ट भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने 909 सहायक आचार्य, 33 प्लस टू शिक्षक तथा इतने ही प्रयोगशाला सहायक को नियुक्ति पत्र भी बांटे थे। इसके अलावा 10 वीं एवं 12 वीं के जैक, सीबीएसई और आईसीएसई के टॉपरों को सम्मानित भी किया था। 

Tags - Jharkhand Urban Development Department CM Hemant Soren will hand over appointment letters to 11 newly selected law assistant sanitary supervisor and others will get appointment letters