logo

खतियान जोहार यात्रा : आज देवघर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री, प्लास्टिक पार्क का करेंगे उद्घाटन 

soren1.jpg

देवघरः 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज देवघर में खतियानी जोहार यात्रा में शामिल होंगे। वही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। जिले में जो योजनाएं चल रही हैं उसकी जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री देवघर में बने प्लास्टिक पार्क का उद्घाटन भी करेंगे। इस प्लास्टिक पार्क में करीब 111 कंपनियां उद्योग लगाने को सहमत है जिसमें करीब 10 लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर तो वहीं एक लाख लोगों को अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा। इतना ही नहीं 84 एकड़ इलाके में फैले इस पार्क के उत्पाद देश के कोने कोने तक पहुंचाए जाएंगे। बता दें कि यह पार्क तत्कालीन रघुवर दास की सरकार में शुरू हुआ था और अब जाकर यह पूरा हुआ है। 

 

तैयारियां पूरी कर ली गई
कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। सीएम सबसे पहले आज बाबा मंदिर जाएंगे। वहां पूजा करने के बाद व सर्किट हाउस लौटेंगे। इसके बाद खतियान जोहार यात्रा कार्यक्रम में जनता को संबोधित करेंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसपी सुभाष चंद्र जाट खुद पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सीएम हेमंत सोरेन दोपहर 1.10 बजे आरमित्रा स्कूल मैदान में होने वाली खतियानी जोहार यात्रा को संबोधित करेंगे। उसके बाद सभा स्थल से 3.20 बजे देवघर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 3.40 बजे देवघर एयरपोर्ट से रांची रवाना हो जाएंगे। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को शहर के ट्रैफिक में बदलाव किया है। इसके लिए रूट चार्ट भी जारी जारी किया गया है। दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक सत्संग चौक से राय एंड कंपनी मोड़ तक सभी भाड़ी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी।