logo

2 दिन संथाल दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल हेमलाल मुर्मू BJP छोड़ JMM में करेंगे वापसी 

HEMLAL.jpg

द फॉलोअप  डेस्कः 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 2 दिनों के लिए संथाल दौरे पर रहेंगे। आज सीएम अपने विधानसभा क्षेत्र बरहेट पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री सिद्धू कान्हो की जयंती में शरीक होने के लिए संथाल जा रहे हैं। सीएम के आगमन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। झामुमो के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। 11 अप्रैल को सीएम के आगमन पर भोगनाडीह में सिद्धू कान्हो की जयंती पर जनसभा रखी गई है। जिसमें हेमलाल मुर्मू भाजपा छोड़कर झामुमो में वापसी करेंगे। वहीं झामुमो अपने असंतुष्ट विधायक लोबिन हेंब्रम को भी साफ संकेत देगा। हेमलाल को वापस लाकर झामुमो, लोबिन हेंब्रम को भी स्पष्ट संदेश देना चाहता है कि विधानसभा चुनाव में उनकी जगह हेमलाल जैसे पुराने साथी लौट आए हैं। इसलिए अगर उन्हें झामुमो में इतनी ही नाराजगी है तो भाजपा के साथ जाएं। हेमलाल उनकी जगह एडजस्ट कर दिए जाएंगे। 11 अप्रैल को भाजपा जब झारखंड मंत्रालय का घेराव कर रही होगी ठीक उसी समय झामुमो नेतृत्व अपने पुराने साथी हेमलाल मुर्मू को भाजपा से वापस अपने घर लाएगा। 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हेमलाल झामुमो में वापसी करेंगे। मुर्मू ने कहा कि झामुमो उनका परिवार है और वे से दूर कैसे रह सकते हैं। 


इस तरह से रहेगा सीएम का कार्यक्रम 
बता दें कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सोमवार दोपहर 3:10 में तालबड़िया स्थित फुटबॉल मैदान में बने अस्थाई हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से वह सड़क मार्ग से 3:15 में अपने आवास पतना के लिए प्रस्थान करेंगे। 3:25 में आवास पहुंच जाएंगे। इसके बाद आज शाम ही पतना प्रखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। मंगलवार 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 12:05 में सड़क मार्ग से बरहेट के पंचकठिया स्थित शहीद क्रांति स्थल के जाएंगे। यहां वह दोपहर 12:35 में सिद्धू कानू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद 1:05 में भोगनाडीह के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां वह सिद्धू कान्हो जयंती को लेकर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और योजनाओं की शुरुआत करेंगे। आज छात्रों ने झारखंड भी बंद किया है तो यह देखना होगा कि सीएम के दौरे पर किसी प्रकार का कोई प्रभाव पड़ता है या नहीं। हो सकता है आज छात्रों की तरफ से संथाल में ही सीएम से वार्ता की कोशिश की जा सकती है।


कई कार्यक्रमों का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास 
मुख्यमंत्री आज रात्रि विश्राम पतना के धर्मपुर स्थित अपने आवास पर करेंगे। रविवार को कार्यक्रम स्थल को लेकर डीसी रामनिवास यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने जायजा लिया है।  मुख्यमंत्री मंगलवार को पू सिद्धू कान्हो की जन्मस्थली भोगनाडीह जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद शहीदों के वंशज से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा सीएम सरकारी कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। जहां सभी विभागों का स्टॉल लगाया जाएगा।  इस कार्यक्रम स्थल से कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही करोड़ों की संपत्ति का वितरण करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री मिजिल्स रूबेला टीकाकरण का भी शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा पहाड़िया क्षेत्र के स्वास्थ्य सुविधा को लेकर बाइक एंबुलेंस का विधिवत शुरुआत सीएम किया जाएगा। 


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT