logo

राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा में शामिल हो सकते हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

hemant-2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी बिहार में चल रही राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा में शामिल हो सकते हैं। उम्मीद है कि वोट अधिकार यात्रा के समापन पर एक सितंबर को पटना में होनेवाली महारैली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। इसको लेकर रणनीतिक कार्यक्रम बनाया जा रहा है। यहां मालूम हो कि तब तक झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र भी समाप्त हो चुका होगा। किसी अन्य प्रकार की सरकारी या राजनीतिक गतिविधियों के भी झारखंड में होने की संभावना नहीं है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन 27 अगस्त को राहुल गांधी के वोट अधिकार यात्रा में मुजफ्फरपुर में शामिल हुए। वहीं जानकारी के अनुसार समापन महारैली में इंडिया गठबंधन के अन्य बड़े दलों के नेताओं के भी आने की संभावना है।


झामुमो इंडिया गठबंधन का एक मजबूत कड़ी है। इंडिया गठबंधन का झारखंड में सरकार भी है। हेमंत सोरेन उसी सरकार के मुखिया हैं। इतना ही नहीं बिहार में विधानसभा का चुनाव भी होने जा रहा है। इसी उद्देश्य से वोट अधिकार यात्रा का भी आयोजन किया जा रहा है। इतना ही नहीं झामुमो भी बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों की उचित हिस्सेदारी की मांग कर रहा है। झामुमो की हिस्सेदारी पर अभी तक कोई सार्थक बातचीत नहीं हुई है। इसलिए वोट अधिकार यात्रा में शामिल होकर भी हेमंत सोरेन सीटों की हिस्सेदारी में अपना दवाब बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

Tags - Jharkhand Chief Minister Rahul Gandhi Bihar Rahul Gandhi's Vote Rights Yatra Hemant Soren may join concludes in Patna on September 1