logo

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फिर युवाओं के साथ विश्वासघात कियाः बाबूलाल मरांडी

BABULAL34.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएससीसी द्वारा आयोजित  होने वाले झारखंड विशिष्ट एवं तकनीकी योग्यताधारी  प्रतियोगिता परीक्षा को अचानक रद्द किए जाने को युवाओं के साथ राज्य सरकार का विश्वासघात बताया। मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने युवाओं के साथ फिर वही किया, जो अब तक करते आए हैं। उन्होंने कहा कि आज झारखंड कर्मचारी चयन आयोग  की झारखंड तकनीकी/ विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित होनी थी, लेकिन कल अचानक से तकनीकी खामियों का हवाला देकर परीक्षा रद्द करने की घोषणा कर दी।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि क्या हेमंत सोरेन के दिल्ली में होने की वजह से तकनीकी सेटिंग ढंग से नहीं हो पाई या वास्तव में कोई समस्या उत्पन्न हुई? वजह जो भी इसमें आर्थिक और मानसिक नुकसान तो परीक्षा देने आए युवाओं को ही उठाना पड़ा। आगे कहा कि युवा पिछले 6 सालों से हेमंत सरकार के साज़िशों के कुचक्र में फंस चुके है। पेपर लीक कर युवाओं का करियर बर्बाद किया जा रहा है और फिर उन्हें ही आरोपी बताकर बेगुनाही का सबूत मंगा जा रहा है। मरांडी ने कहा कि सरकार तत्काल खामियों को दूर कर अतिशीघ्र पारदर्शी ढंग से परीक्षा का आयोजन सुनिश्चित करें, साथ ही सभी अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र तक आने जाने का खर्च भी सरकार वहन करे।

Tags - Jharkhand Babulal Marandi CGL Special Technical Exam Hemant Soren accused of deceiving youth