logo

एम.ए.जफर के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, कहा- पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति 

MA_ZAFAR.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
फारुकी तंजीम अखबार के संपादक एम.ए.जफर का निधन हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एम.ए.जफर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कहा है कि एम.ए.जफर का असामयिक निधन होना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा की शांति दे और शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दे। मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद ने भी जफर के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। बता  दें कि फारुकी तंजीम अखबार झारखंड-बिहार का सालों पुराना उर्दू अखबार है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT