logo

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज पहली बार सीएम बनने के बाद जाएंगे धनबाद, स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल 

मपोसजोग2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 4 फरवरी को धनबाद जाएंगे। सीएम यहां पर झामुमो के 52वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। सीएम हेलीकॉप्टर से अपराह्न तीन बजे बरवाड्डा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। चंपई सोरेन बरवाअड्डा हवाई अड्डा से मेमको मोड़, सिटी सेंटर होते हुए गोल्फ ग्राउंड पहुंचेंगे। इस दौरान इस रूट पर सामान्य यातायात पर पाबंदी लगाई गई है।मुख्यमंत्री की वापसी के बाद सामान्य यातायात बहाल कर दिया जाएगा। 3.15 बजे गोल्फ मैदान पहुंचेंगे।

यहां स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के बाद 4.30 बजे बरवाअड्डा एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना होंगे। सीएम बनने के बाद चंपई सोरेन पहली बार धनबाद जा रहे हैं। उनके दौरे को ले कर यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। 


तैयारी पूरी कर ली गई
इस बीच स्थापना दिवस समारोह को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। समारोह में दिशोम गुरु शिबू सोरेन समेत कई नेता भी शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे से नेताओं व कार्यकर्ताओं का जुटान होगा। शनिवार की देर रात तक झामुमो के जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, सचिव मन्नु आलम, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह के अलावा कई लोग गोल्फ मैदान में तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे थे। राजमहल के सांसद विजय हांसदा भी गोल्फ ग्राउंड पहुंचे। झामुमो नेताओं ने बताया कि इस बार 50 हजार से ज्यादा लोगों का जुटान होने जा रहा है. सुदूर गांवों से भी लोग आयेंगे।