logo

बड़ी खबर : झारखंड में SIR की तैयारी तेज, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिलों के ERO, AERO एवं अन्य अफसरों संग बैठक

CEO0000000.jpg

रांची

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पूरे देश में मतदाता सूची का SIR किया जाना है। इसके तहत झारखंड में भी तैयारी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग द्वारा SIR से संबंधित तैयारियों के लिए दिए गए निर्देशों को ससमय पूरा करना अनिवार्य है।
रवि कुमार गुरुवार को सभी जिलों के ERO, AERO एवं उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिया कि 17 सितंबर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन पूरा कर रिपोर्ट जमा करें। साथ ही, 2003 की मतदाता सूची का वर्तमान सूची से मिलान का कार्य तुरंत सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि अधीनस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर और बीएलओ की ट्रेनिंग शीघ्र पूरी की जाए।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान ध्यान रखने योग्य बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने यह भी कहा कि SIR के दौरान लोगों तक पूरी जानकारी पहुंचे और स्वीप गतिविधियों के माध्यम से उन्हें जागरूक करने का काम भी किया जाए। इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित सभी जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News