logo

महिला एशियन हॉकी प्रतियोगिता को लेकर रांची के ट्रैफिक रुट में किये गए बदलाव

ranchitrrafic.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची
झारखंड की राजधानी रांची में महिला एशियन प्रतियोगिता 27 अक्टूबर से शुरू होकर 5 नवंबर तक चलने वाला है। जिसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण पर है। बता दें कि इस बार एशियन हॉकी चैम्पियनशिप की मेजबानी भारत को मिली है। प्रतियोगिता को ध्यान में रख कर रांची ट्रैफिक व्यवस्था में ज़रूरी बदलाव किये गए हैं। प्रतियोगिता के दौरान यातायात में किसी प्रकार का बाधा न आये इसे लेकर ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव लीड करेंगे। बता दें कि रांची के मोरहाबादी स्थित मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले को लेकर उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा, डीआईजी अनूप बिरथरे और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और खेल विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इन रूटों में प्रवेश होगा वर्जित 

बैठक में ट्रैफिक रुट में बदलाव के बाद से मोरहाबादी स्थित एसएसपी आवास से लेकर बापू वाटिका वाले रोड को रिजर्व रखा गया है। करम टोली, एसएसपी आवास और डीसी आवास से होते हुए हॉकी स्टेडियम जाने वाली सड़क में प्रवेश वर्जित रहेगा। हालांकि स्टेट गेस्ट हाउस से ऑक्सीजन पार्क वाले रास्ते में किसी प्रकार के कोई बदलाव नहीं किये गए हैं, यह रुट समानय रहेगी। इस दौरान रांची के ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव की मौजूदगी रहेगी।


एंट्री फ्री होने से खेलप्रेमियों में है उत्साह 

वुमेन एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी में देश-विदेश के 6 टीमें हिस्सा ली है। जिनमें भारत, जपान, चीन, मलेशिया, कोरिया और थाईलैंड शामिल है। पहला मुक़ाबला 27 अक्टूबर को जापान और मलेशिया के बीच खेला जायेगा। इसी दिन रत के 8.30 बजे से भारत और थाईलैंड के बीच खेला जायेगा। इसी प्रकार 5 नवंबर तक बाकि सारे मुकबले खेले जायेंगे। जानकारी हो कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आयोजित होने वाले एशियन हॉकी चैम्पियनशिप की एंट्री बिलकुल फ्री होगी। इससे झारखंड के खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N