झारखंड
चंपाई सोरेन ने मजदूर दिवस के अवसर पर एक अनोखी भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए श्रमिकों के प्रति सम्मान ओर अपने जुड़ाव को व्यक्त किया। उन्होंने एक पुरानी तस्वीर भी साझा की, जिसमें वे मजदूरों के बीच नजर आ रहे हैं।उन्होंने एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें वे मजदूरों के बीच नजर आ रहे हैं। पोस्ट के माध्यम से उन्होंने एक बात कही है, जिसमें लिखा है कि क्षेत्र के गरीबों, मजदूरों, किसानों, बुजुर्गों और युवाओं ने हमेशा उन्हे अपना माना है और यही "अपने लोगों" का आशीर्वाद है उनकी सबसे बड़ी ताकत का मिसाल है।
श्रमिकों और नेताओं के बीच जुड़ाव
तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक महिला मजदूर, जो सुरक्षा हेलमेट और जैकेट पहने हुए है, उन्हें स्नेहपूर्वक तिलक लगा रही है, जबकि आसपास अन्य मजदूर खुशी और सम्मान के साथ मौजूद हैं। यह दृश्य नेताओं और आम लोगों के बीच जुड़ाव को दर्शाता है। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है और लोग इसे श्रमिकों के सम्मान तथा जनसंपर्क का एक सकारात्मक उदाहरण बता रहे हैं।.jpeg)