logo

U19 एशिया कप में भारत की जीत पर Ex CM चंपाई सोरेन ने दी बधाई, आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को हराकर बना इतिहास

U19 एशिया कप में भारत की जीत पर Ex CM चंपाई सोरेन ने दी बधाई, आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को हराकर बना इतिहास

रांची 

भाजपा नेता चंपाई सोरेन (Champai Soren) ने एशिया कप U19 (Asia Cup U19) में भारत की रोमांचक जीत पर टीम को बधाई दी है। चंपाई सोरेन ने एक बयान जारी कर कहा, “एशिया कप U19 के बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले (Final Match) में पाकिस्तान को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम (Indian U19 Cricket Team) को हार्दिक बधाई।” उन्होंने आगे कहा, “इन युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन (Performance), धैर्य (Patience) और टीम भावना (Team Spirit) ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि (Achievement) पर सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ को बहुत-बहुत बधाई।”

इस तरह बढ़ता गया रोमांच 
गौरतलब है कि मुकाबले में टीम इंडिया ने आखिरी गेंद तक चले रोमांच के बीच पाकिस्तान को 1 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 337 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 107 रनों की शतकीय पारी खेली। जवाब में भारतीय टीम ने 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए। भारत की इस रोमांचक जीत में मनल चौहान और मोहित उल्वा की अहम भूमिका रही। आखिरी गेंद पर मोहित उल्वा ने चौका जड़कर टीम इंडिया को यादगार जीत दिला दी।


 

Tags - Champai Soren India U19 Cricket Team U19 Asia Cup India vs Pakistan Cricket Victory