logo

चाईबासा : सब्जी बेचने जा रहे ग्रामीण पर 20 तीरों से हमला, 3 तीर शरीर में धंसे, हालत गंभीर

WhatsApp_Image_2026-05-09_at_5_09_53_PM.jpeg

चाईबासा
पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में तीर मारकर जानलेवा हमला करने का एक बड़ा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें सब्जी लेकर बाजार जा रहे ग्रामीण पर आरोपी ने एक के बाद एक 20 तीर चलाए, जिनमें से 3 तीर पीड़ित के शरीर में घुस गए। जानकारी के मुताबिक, झींकपानी थाना क्षेत्र के बेटेया गांव निवासी 45 वर्षीय चोया बिरूली शनिवार को अपने गांव से सब्जी लेकर जोड़ापोखर हाट में बेचने जा रहे थे।

घात लगाकर किया हमला, रास्ते में छुपकर बैठे थे आरोपी
बताया जा रहा है कि चिड़ियापहाड़ी गांव निवासी दोपे बिरूली ने उन पर तीर से हमला शुरू कर दिया। आरोपी ने एक के बाद करके लगातार लगभग 20 तीर चलाए,जिनमें से 3 तीर चोया बिरूली के शरीर में जा घुसे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायल को  देखकर निजीदी झींकपानी पुलिस थाना को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सदर अस्पताल चाईबासा ले गई। जहां पर पीड़ित का ईलाज किया जा रहा है।तीर लगने से स्थिति नाजुक, तीर निकाल रहे डॉक्टर
सदर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम शरीर में घुसे तीर निकालने में जुटी है। घायल की स्थिति अभी भी नाजुक बताई जा रही है। वहीं, झींकपानी थाना के एएसआई केसी बाड़ा ने मामले को लेकर बताया कि मामले की गंभीरता से जांच किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है; जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Tags - JharkhandCrime ChaibasaNews ArrowAttack BreakingNewsIndia WestSinghbhum