logo

सीएम हेमंत सोरेन से मिले CCL-CMD डॉ. बी.वीरा रेड्डी, इस विषय पर मार्गदर्शन का किया आग्रह 

cm_ccl.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में सीसीएल सीएमडी डॉ. बी. वीरा रेड्डी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री से उन्होंने कोयला के उत्पादन एवं प्रेषण में 2023-24 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मार्गदर्शन का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उत्पादन एवं प्रेषण लक्ष्य प्राप्त होने से राज्य को राजस्व की प्राप्ति में वृद्धि भी होगी। डॉ. बी. वीरा रेड्डी ने राज्य सरकार द्वारा इस कार्य हेतु सहयोग किए जाने का विश्वास जताया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N