logo

झारखंड के 606 थानों में पेंडिंग हैं 49,591 केस, किस जिले में कितना; देखिए पूरी लिस्ट

झारखंड के 606 थानों में पेंडिंग हैं 49,591 केस, किस जिले में कितना; देखिए पूरी लिस्ट

रांची 

झारखंड के 606 थानों में 49,591 केस पेंडिंग हैं। केस के पेंडिंग हो जाने से इतनी ही बड़ी संख्या में मामलों का ट्रायल भी नहीं हो पा रहा है। झारखंड में पेंडिंग मामलों की जो लिस्ट मिली है, उसके आधार पर ये निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि पुलिस प्रशासन लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में बहुत गंभीर नहीं हैं। इस सूची को देखते हुए माना जा सकता है कि मुकदमों के लंबित होने के पीछे पुलिस का गंभीर नहीं होना बड़ा कारण है। हैरानी की बात ये भी है कि राजधानी रांची इस मामले में पहले नंबर पर है। दूसरे शब्दों में केस पेंडिंग होने के मामले में रांची की हालत सबसे अधिक खराब है। बहरहाल, आईए देखते हैं, किस जिले में कितने केस पेंडिंग हैं- 

    – रांची : 11883
    – धनबाद : 5009
    – हजारीबाग: 4217
    – बोकारो: 4048
    – जमशेदपुर: 2685
    – पलामू: 2630
    – देवघर: 2603
    – गिरिडीह: 1999
    – चतरा: 1760
    – गढ़वा: 1752
    – साहेबगंज: 1543
    – दुमका: 1103
    – सरायकेला: 1086
    – लातेहार: 1045
    – चाईबासा: 849
    – गोड्डा: 806
    – रामगढ़: 758
    – गुमला: 714
    – लोहरदगा: 536
    – कोडरमा: 527
    – जामताड़ा: 462
    – पाकुड: 446
    – खूंटी: 438
    – रेल धनबाद: 353
    – सिमडेगा: 217
    – रेल जमशेदपुर: 123
    – कुल: 49592 
 

Tags - Pending casenegligencepoliceJharkhand News