logo

रांची : कर्बला चौक पर हुए हिंसा को लेकर 11 नामजद सहित 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

kjgg.jpg

रांचीः
रामनवमी से पहले रांची के कर्बला चौक के समीप मारपीट और बाइक जलाने वाले मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें 11 नामजद सहित लगभग 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। यह प्राथमिकी पीसीआर ​​​​24 में तैनात ASI योगेश्वर उरांव की ओर से कराई गई है। FIR में कहा गया है कि 8 अप्रैल की रात तीन युवकों से मारपीट की सूचना पर पीसीआर-24 की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने उपद्रवियों को काफी समझाने  का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। और बाइक को जला दिया हालांकि तीनों युवक जान बचाते हुए भाग निकले।


पुलिस के खिलाफ भी कि नारेबाजी 
FIR में कहा गया है कि उपद्रवियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस मामले में शाहिद कुरैशी, मो कैफ, शाहबाज, सिंघाड़ा, अरबाज, शाहिद, छोटू, बबलू, बन्ना, तन्नू, कैफ के अलावा 150 से 200 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


धार्मिक नारेबाजी करने का आरोप 
बता दें कि पांच युवकों पर धार्मिक नारेबाजी करने का आरोप लगाकर उन्हें पीटा गया था, हालांकि 2 लड़के जो स्कूटी पर सवार थे वह किसी तरह पहले ही जान बचाकर भाग निकले थे लेकिन 3 युवक वहीं फंस गये थे। जिसके बाद उपद्रवियों ने तीनों की जमकर पिटाई की और बाइक को आग के हवाले कर दिया था।