logo

माध्यमिक आचार्य के 1,373 पदों पर निकली थी भर्ती, 877 अभ्यर्थियों का आया रिजल्ट; शेष 496 का परिणाम कब!

माध्यमिक आचार्य के 1,373 पदों पर निकली थी भर्ती, 877 अभ्यर्थियों का आया रिजल्ट; शेष 496 का परिणाम कब!

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

Jharkhand News: झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (Trained Secondary Teacher posts in Jharkhand) के तहत कुल 1,373 पदों पर बहाली निकाली थी, लेकिन केवल 877 अभ्यर्थियों का ही अंतिम परिणाम निकाला। शेष, 496 पदों पर रिजल्ट अभी भी लंबित है। जिन अभ्यर्थियों का परिणाम लंबित है, उनका सवाल है कि सरकार केवल 877 अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया को ही क्यों आगे बढ़ा रही है? अभ्यर्थियों का सवाल है कि शेष 496 पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले या आयोग और संबंधित विभागों की प्रशासनिक प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या है। अभ्यर्थी जवाब चाहते हैं। 

आयोग से लेकर कार्मिक विभाग तक लगाया चक्कर
गौरतलब है कि झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के चयनित 877 अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर प्रयासरत हैं, वहीं लंबित रिजल्ट को जारी करने की मांग लेकर योग्य अभ्यर्थी सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। गौरतलब है कि योग्य अभ्यर्थी झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के दफ्तर कई बार जा चुके हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में रिजल्ट की स्थिति जानने की कोशिश कर चुके हैं। कार्मिक विभाग में भी लंबित रिजल्ट को लेकर मंतव्य  और कार्रवाई का जानकारी ले रहे हैं। लिखित आवेदन, ईमेल और सामूहिक ज्ञापन के जरिए सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। बावजूद इसके अब तक उनके अंतिम परिणाम को लेकर कोई स्पष्ट  समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है।  

496 पदों पर अभ्यर्थियों को अनिश्चितता में छोड़ा
अभ्यर्थियों ने सवाल किया है कि कुल 1,373 पदों पर निकाली गई भर्ती में केवल 877 पदों पर रिजल्ट जारी करके बाकी परिणाम लंबित क्यों रखा गया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि शेष पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का भविष्य अनिश्चितता में छोड़ दिया गया है। इनका कहना है कि JSSC, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय और कार्मिक विभाग का लगातार चक्कर लगाने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं  हो रहा है। अभ्यर्थियों  ने सवाल किया है कि शेष 496 पदों पर अंतिम रिजल्ट कब निकलेगा।

अभ्यर्थियों ने कहा कि 877 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति अविलंब होनी चाहिए। हालांकि, उनकी मांग है कि बाकी 496 पदों पर रिजल्ट जारी किए बिना केवल 877 अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाना उचित नहीं होगा। 

Tags - Jharkhand NewsJharkhand Secondary Teacher VacancyJSSCJharkhand Government