द फॉलोअप डेस्क
मनरेगा घोटाले की राशि का मनी लांड्रिंग करने के मामले के आरोपी निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी की कोर्ट ने याचिकाकर्ता और ईडी का पक्ष सुनने के बाद फैसला को सुरक्षित रख लिया है। बताते चलें कि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने याचिकाकर्ता की हस्तक्षेप याचिका (आईए) पर ईडी को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया था। सीएम सुमन कुमार की जमानत याचिका निचली अदालत से खारिज होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रूख किया है। हाईकोर्ट में मेडिकल ग्राउंड पर जमानत की गुहार लगाई गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT