logo

ED ऑफिस नहीं पहुंचे कारोबारी विष्णु अग्रवाल, खराब स्वास्थ्य का दिया हवाला

vishnu1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

जमीन घोटाले में कारोबारी विष्णु अग्रवाल को ईडी ने समन भेजकर आज पूछताछ के लिए बुलाया था।  विष्णु अग्रवाल ने खुद को बीमार बताते हुए ईडी से 3 हफ्ते का वक्त ईडी से मांगा है। बता दें कि चेशायर होम रोड और  पुगडु में जमीन डील में संदिग्ध भूमिका पाए जाने के बाद पूर्व में भी उन्हें समन हो चुका है।

17 अन्य लोगों को भी समन

पुगड़ जमीन डील मामले में ईडी ने विष्णु अग्रवाल के अलावा 17 अन्य लोगों को भी समन भेजा है। सभी की 19 जुलाई से पूछताछ होनी है। पुगड़ू जमीन मामले से जुड़े सारे कागजात ईडी ने जिला प्रशासन से पहले ही हासिल कर लिया है। ईडी ने जिन 17 लोगों को समन भेजा है। उनमें आशीष गांगुली सबसे अहम किरदार हैं। उन्होंने अगस्त 2019 में व्यवसायी विष्णु अग्रवाल को जमीन बेची थी। जबकि साल 2013 में उसी जमीन के लीज नवीकरण के लिए आशीष गांगुली ने डीसी को आवेदन दिया था। खास बात है कि विवादित जमीन मार्च 2014 तक रामचंद्र मुखर्जी के नाम से थी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N