logo

BSPS ने पत्रकारों की गिरफ़्तारी के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया

arresting.jpg

रांची 

आज रांची मोहराबादी स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की झारखंड राज्य इकाई झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने धरना दिया। धरना दिल्ली में पत्रकारों की गिरफ़्तारी के विरोध में दिया गया। विरोध प्रदर्शन में शामिल पत्रकारों ने दिल्ली के पत्रकारों के आवास पर अपराधियों की भांति रेड किए जाने को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की। प्रदेश अध्यक्ष अमरकांत ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी पत्रकारों के घर पर जिस प्रकार अपराधियों की भांति छापेमारी की गई उसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं।

पत्रकारों से अपराधियों की तरह बर्ताव हुआ 

स्वामी दिव्यानंद ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों की गिरफ्तारी के साथ साथ 15 पत्रकारों को बहिष्कृत करने का निर्णय भी दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसका हम सभी विरोध करते हैं। झारखंड जर्नालिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक शहनवाज़ हसन ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश के आलोक में पत्रकारों के साथ अपराधियो की भांति व्यवहार की आलोचना की। साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। शाहनवाज हसन ने दिल्ली के 15 न्यूज चैनल से जुड़े एंकरों को बहिष्कृत करने को भी दुर्भाग्यपूर्ण कहा। 


 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N