logo

साहित्य के लिए दक्षिण कोरिया की लेखिका हान कांग को नोबेल पुरस्कार, जानिये इनके बारे में 

NOBEL.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

दक्षिण कोरिया की लेखिका हान कांग को वर्ष 2024 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। उनकी किताबों में 'द वेजिटेरियन, द व्हाइट बुक, ह्यूमन एक्ट्स और ग्रीक लेसन्स शामिल हैं। नोबेल समिति ने आज इसकी घोषणा की। उन्हें यह पुरस्कार उनके गहन काव्यात्मक गद्य के लिए दिया गया है। हान कांग अपनी गहन लेखनी और मानवीय भावनाओं की गहराई को प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं।

उपन्यास 'ह्यूमन एक्ट्स', (2016) में, हान कांग - जिन्हें इस वर्ष साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया, ने अपने राजनीतिक आधार के रूप में ग्वांगजू शहर में घटित एक ऐतिहासिक घटना का जिक्र किया है, जहां वह खुद बड़ी हुई थीं। जहां 1980 में दक्षिण कोरियाई सेना द्वारा किए गए नरसंहार के दौरान सैकड़ों छात्रों और निहत्थे नागरिकों की हत्या कर दी गई थी। वास्तव में यह उपन्यास ऐतिहासिक आघातों और मानव जीवन की नाजुकता को उजागर करता है। बता दें कि अब तक 121 लोगों को साहित्य का नोबेल मिला है। इसमें केवल 18 महिलाएं हैं। रबींद्रनाथ टैगोर अकेले भारतीय हैं। उन्हें यह पुरस्कार 1913 में मिला था।

बीते दिन रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का एलान किया गया। इस साल यह सम्मान तीन लोगों को दिया गया। इस अवॉर्ड का आधा हिस्सा डेविड बेकर को कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन के लिए दिया गया। इसके अलावा इसे संयुक्त रूप से डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर को प्रोटीन संरचना भविष्यवाणी के लिए दिया गया। भौतिकी क्षेत्र के लिए अवॉर्ड का एलान किया गया था। जॉन जे. हॉपफील्ड और जेफ्री ई. हिंटन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार देने का फैसला किया गया। इन्हें कृत्रिम तंत्रिका नेटवर्क के साथ मशीन लर्निंग को सक्षम करने वाली मूलभूत खोजों और आविष्कारों के लिए यह पुरस्कार देने का फैसला किया गया था।


 

Tags - South Korean writer Han Kang Nobel Prize  literature international News National News