logo

16 अगस्त को बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा, रांची के 9 केंद्रों पर लागू रहेगी निषेधाज्ञा

14414.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से बी.एससी नर्सिंग (Basic/Post Basic) प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का आयोजन 16 अगस्त को रांची के 9 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

200 मीटर के दायरे में लागू रहेगा आदेश

परीक्षा केंद्रों के आसपास असामाजिक तत्वों की भीड़ और किसी तरह की अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए सदर अनुमंडल दंडाधिकारी ने BNSS की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है। यह आदेश सभी 9 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने लोगों से परीक्षा के दौरान नियमों का पालन करने की अपील की है।

16 अगस्त को सुबह 7 से शाम 7 बजे तक प्रतिबंध

निषेधाज्ञा 16 अगस्त की सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के एक जगह जमा होने, लाउडस्पीकर या अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल, हथियार या हरवे-हथियार लेकर चलने और किसी बैठक या आमसभा के आयोजन पर रोक रहेगी। सरकारी कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी और शवयात्रा को इससे छूट दी गई है। किसी भी तरह की शिकायत के लिए रांची जिला प्रशासन के आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर 9430328080 (अबुआ साथी) पर संपर्क किया जा सकता है।

इन केंद्रों पर होगी बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा

1. सेंट एन्स इंटरमीडिएट कॉलेज, डॉ. कैमिल बुलके पथ, पुरुलिया रोड, मेन रोड, रांची-834001

2. सेंट एलोयसियस हाई स्कूल, डॉ. कैमिल बुलके पथ, रांची-834001

3. सेंट पॉल्स कॉलेज, चर्च रोड, रांची-834001

4. सेंट एन्स गर्ल्स हाई स्कूल, डॉ. कैमिल बुलके पथ, पुरुलिया रोड, रांची-834001

5. छोटानागपुर पब्लिक स्कूल, पीएचईडी कार्यालय के सामने, बूटी रोड, रांची-834012

6. सेंट एलोयसियस हाई स्कूल, डॉ. कैमिल बुलके पथ, पुरुलिया रोड, रांची-834001

7. सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज, डॉ. कैमिल बुलके पथ, रांची-834001

8. मारवाड़ी +2 हाई स्कूल, अपर बाजार, पुस्तक पथ, रांची-834001

9. बालकृष्ण +2 हाई स्कूल, अपर बाजार, सदहीद चौक, रांची

Tags - BSc Nursing Nursing Entrance Exam Ranchi News Jharkhand News Entrance Exam 2026