द फॉलोअप, हजारीबाग:
हजारीबाग के रहने वाले उमंग पाठक ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर जिले का नाम रोशन किया है। उमंग की इस जीत के बाद हजारीबाग में उनके परिवार, परिचितों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर कई दिनों से सरगर्मी तेज थी। चुनाव में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर उमंग पाठक के निर्वाचित होने की घोषणा की गई।
.jpeg)
छात्र नेतृत्व की जिम्मेदारी
उमंग पाठक की जीत इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शामिल दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी में छात्र प्रतिनिधित्व की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हासिल की है। उनकी जीत ने हजारीबाग के युवाओं और विद्यार्थियों के बीच भी नई उम्मीद और उत्साह पैदा किया है। हजारीबाग की धरती से निकलकर दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस में छात्र नेतृत्व की जिम्मेदारी तक पहुंचना उमंग पाठक के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनकी इस जीत को लेकर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।
