logo

धनबाद : जंगल में बेर तोड़ने के लिए बच्चों ने चलाया पत्थर तो हुआ बम विस्फोट, दो बच्चे की स्थिति गंभीर

589.jpg

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र स्थित जंगल में एक बम विस्फोट हुआ। जिसकी चपेट में आकर तीन बच्चे घायल हो गए। आनन-फानन में इलाज के लिए धनबाद स्थित जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले की पुलिस तफ्शीश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार जंगल में बच्चे बेर तोड़ने गए हुए थे। इस क्रम में एक बच्चे ने बेर के पेड़ पर पत्थर चलाया। वह पत्थर नीचे आकर झाड़ियों में छिपा कर रखे एक देशी बम पर गिरा। जिससे वह बम फट गया। बम फटने की वजह से इसकी चपेट में शोहराब, समर और शशांक नामक बच्चे आ गए। इन बच्चों की उम्र 10 से 12 साल के बीच बताई जा रही है।

दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर
जंगल में बम फटने की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग वहां पहुंचे। बच्चों को फौरन धनबाद के जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद समर और शशांक नामक बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। जिसके बाद पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि, शोहराब नामक बच्चे के दोनों पांव में चोट आई है। उसे खतरे से बाहर किया जा रहा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT