logo

बड़ी खबर : चेक बाउंस मामले में रांची सिविल कोर्ट पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल

amisha_patel.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल आज रांची सिविल कोर्ट में हाजिर हुई है। इस दौरान कोर्ट ने उन्हें उनपर लगे आरोप बताएं। अमीषा ने खुद पर लगे सभी आरोपों को मानने से इनकार कर दिया है। बता दें कि रांची सिविल कोर्ट ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट डी एन शुक्ला की कोर्ट में अमीषा पटेल के मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने अमीषा से पूछा क्या आप मध्यस्थता करना चाहती है। जिसपर अमीषा ने हामी भरी। अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने प्रतिनिधि के माध्यम से मध्यस्थता केंद्र जाना चाहेंगी। इसपर कोर्ट ने कहा कि इसके लिए आपको सशरीर उपस्थित होना होगा। ऐसे में अमीषा ने विचार-विमर्श का समय मांगा है। बता दें कि अगर अमीषा मध्यस्थता के शसरीर उपस्थित होने के लिए तैयार नहीं होती है तो उन्हें ट्रायल फेस करना पड़ेगा।अमीषा पटेल की ओर से अधिवक्ता जयप्रकाश ने बहस की। वहीं अजय कुमार सिंह की तरफ से अधिवक्ता स्मिता पाठक ने बहस की। 

21 जून को नहीं हुई थी उपस्थित

जानकारी हो कि अदालत ने उन्हें 21 जून को कोर्ट में सशरीर हाजिर होने का निर्देश दिया था। उस दिन अभिनेत्री नहीं पहुंची थी। उन्होंने कोर्ट से अगली तारीख देने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद कोर्ट ने 10 जुलाई का दिन तय किया था। पिछली बार की तरह आज फिर अमीषा चेहरा ढक कर कार्ट पहुंची है। सिविल कोर्ट में उनके सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

अमीषा पटेल पर रांची के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने चेक बाउंस होने, धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया था। अमीषा पर आरोप है कि उन्होंने एक फिल्म के प्रमोशन और पब्लिसिटी के लिए रांची के रहने वाले फिल्ममेकर अजय कुमार सिंह से 2.5 करोड़ रुपये लिए थे। फिल्म पूरी होने के बाद ब्याज समेत पैसे वापस करने थे। लेकिन 2013 में शुरू हुई ये फिल्म पूरी नहीं हो रही थी। दोनों के बीच जो कांट्रैक्ट हुआ था, उसके अनुसार जब फिल्म जून 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय ने अमीषा से पैसे की मांग की। काफी टालमटोल के बाद अक्तूबर 2018 में ढाई करोड़ एवं 50 लाख रुपए के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद अजय सिंह ने रांची सिविल कोर्ट में मुकदमा किया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT