logo

बोलेरो सहित अजय बराज में समा गया परिवार, पति–पत्नी और 2 मासूमों की मौत

bolero.jpg

द फॉलोअप टीम, देवघरः
झारखंड के देवघर में विजयादशमी के दिन एक बड़ी दुर्घटना घटी। जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की सड़क हादसे में जान चली गई। जानकारी के मुताबिक सारठ प्रखंड के चितरा थाना क्षेत्र के सिकटिया में स्थित अजय बराज नहर में एक बोलेरो गिर गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जिसमें दो बच्चे भी शामिल थे। सभी मृतक एक ही परिवार के थे। मृतकों में गिरिडीह जिले के शांखो बांसडीह निवासी मुकेश राय (32 वर्ष) समेत उनकी पत्नी लवली कुमारी (28वर्ष), बेटी जीवा (3वर्ष), एक वर्षीय पुत्र व उनका साला शामिल है। 


कैसे हुआ हादसा 
जानकारी के मुताबिक मुकेश ससुराल से अपनी पत्नी समेत बच्चों को घर लेकर जा रहा था। उनके साथ उनका साला रोशन मौजूद था। इस दौरान 5:15 बजे उनका बोलेरो जैसे ही अजय बाराज के आगे नहर के आगे तीखे मोड़ पर पहुंची चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और उनकी गाड़ी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नहर में जा गिरी। नहर में करीब सात फीट पानी भरा था। इस वजह से बोलेरो पूरी तरह पानी में डूब गया। गाड़ी में चालक समेत छह लोग सवार थे। हालांकि, इस घटना में चालक किसी तरह बच निकला। लेकिन, बोलेरो में सवार सभी लोग अंदर ही फंसे रहे गये। हादसे की सूचना मिलते ही सिकटिया गांव के ग्रामीण दौड़े और पहले बाराज के नहर का गेट बंद कराया। उसके बाद नहर में गोता लगाकर सभी को ढूंढने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद सभी के शव को बरामद कर लिया गया। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N