logo

26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस मनाएगी भाजपाः अमर बाउरी

26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस मनाएगी भाजपाः अमर बाउरी

द फॉलोअप डेस्क, रांची
BJP News Jharkhand: भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि 26 नवंबर को पार्टी संविधान गौरव दिवस मनाएगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, संविधान की गरिमा और लोकतंत्र में संविधान की भूमिका के माध्यम से देश को एकजुट करने की कोशिश करते रहे हैं। बाबा साहेब को केंद्र में रखते हुए 2015 में पीएम ने संविधान गौरव दिवस मनाने की घोषणा की थी। यह प्रस्ताव दो दिनों के विशेष सत्र में पारित किया गया था। बाउरी ने कहा कि पहले बाबा साहेब को उनकी जयंती और पुण्य तिथि पर ही याद किया जाता था। अब संविधान गौरव दिवस भी मानते है। अब संविधान दिवस पर झारखंड के सभी सांगठनिक जिलों में संगोष्ठी आयोजित किए जाएंगे। 

बाउरी ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान लागू होने के बाद से ही उसमें संसोधन किया। 1975 में भी अपनी सत्ता बचने के लिए संशोधन किया। लेकिन पीएम ने संविधान को संरक्षित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पंचायत चुनाव में कांग्रेस को अच्छी सीट मिली लेकिन कांग्रेस ने अभी तक EVM पर कोई सवाल नही उठाया। बाबा साहेब को चुनाव हारने के लिए पंडित नेहरू ने भी उनके खिलाफ प्रचार किया। और आज वही कांग्रेस बाबा साहेब के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां पत्रकार पर भी लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है। छात्र सड़कों पर है। महिला अत्याचार राज्य में बेलगाम है। संविधान गौरव दिवस के विशेष सत्र में कांग्रेस ने भाग नही लिया। जनजातीय गौरव दिवस पर हुई चर्चा का भी कांग्रेस ने बहिष्कार किया। कांग्रेस जनता के बीच भ्रम फैलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कांग्रेस को बाबा साहेब के ऊपर किये गए प्रताड़ना के लिए देश से माफी मांगने चाहिए। बाबा साहेब का मत था कि जिस देश का निर्माण धर्म के आधार पर होगी, तो विशेष धर्म के लोगों को वहां चले जाना चाहिए। जब देश में संविधान नही था, उस वक्त भारत में बौद्ध, जैन, सिख आदि धर्म पनपा। सभी धर्म के लोग एक साथ राह रहे थे। कांग्रेस के तुष्टीकरण की राजनीति के कारण ही देश का बंटवारा हुआ। 


 

Tags - BJPJharkhandConstitution Pride DayNovember 26