द फॉलोअप डेस्क
भाजपा किसान मोर्चा के संथाल परगना प्रमंडलीय सह प्रभारी और प्रदेश कार्य समिति सदस्य शुभम कुमार मंडल ने राज्यपाल को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ,स्वास्थ्य पर चिंता जताई है। साथ ही बंगलादेशी घुसपैठियों की जांच के संबंध में पत्र लिखा है। जिसमें शुभम ने सभी कॉलेज में पढ़ाई सुचारू रूप से चालु करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही कहा है कि गोड्डा कॉलेज में कॉमर्स की पढ़ाई शुरू कराया जाय। साथ ही बीएड की शीट बड़ाया जाय।

डॉक्टर की कमी पूरी की जाए
प्रमंडलीय सह प्रभारी ने कहा कि गोड्डा सदर अस्पताल को छोड़कर कही भी एनेस्थीसिया डॉक्टर नहीं हैं। जिस कारण सदर अस्पताल को छोड़कर किसी भी CHC में सर्जरी नहीं होता हैं। डॉक्टर की नितान्त कमी हैं। इसे जल्द-जल्द से पूरी कराई जाए। साथ ही सदर अस्पताल गोड्डा के प्राइवेट अस्पताल के एजेंट द्वारा सदर अस्पताल गोड्डा में मरीजों को प्राईवेट प्राईवेट अस्पताल ले जाया जाता है। प्राईवेट डॉक्टरों द्वारा अज्ञात रूप से एजेंट को रखा जाता हैं।

बंगलादेशी घुसपैठियों पर हो कार्रवाई
सह प्रभारी शुभम ने आगे कहा कि संथाल परगना अंतर्गत पाकुड़ जिला एवं साहेबगंज जिला में लगातार 2019 से काफी संख्या में बंगलादेशी घुसपैठी का डेरा डंटा राज्य में डाला जा रहा हैं। किसी निजी प्रज्ञा केन्द्र से आधार कार्ड बनवाकर राज्य में निवास कर अपराधिक घटनाओं एवं राज्य देश को कई ऐसे विभिन्न अपराध गोपनीय रूप से खतरा का संकेत दे रहे हैं। इसपर जाँच करवाकर रोक लगाया जाय।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N