द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिला अंतर्गत डुमरी प्रखंड में सीएम हेमंत सोरेन ने जन-कल्याणकरी योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन किया। साथ ही 15 हजार लोगों के बीच परिसम्पत्ति का वितरण किया। यहां अपने संबोधन में सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 20 सालों में इस राज्य का भाव बागडोर ऐसे लोगों के हाथ में रहा। जिन्होंने इसे खोखला कर दिया। लोगों को भूखा मरने पर मजबूर कर दिया। तभी तो हम लोगों ने पूरी ताकत लगाकर एक झारखंड सरकार बनाने का काम किया। आज हम लोगों ने सरना धर्म को पारित करके दिल्ली भेजा उसे भी ठंडे बस्ते में डाल दिया। 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति पर सीएम ने कहा कि हम स्थानीय नीति लाई तो उसे कोर्ट कचहरी जाकर कानून को रद्द कराने का काम किया। यही भाजपा-आजसू के लोग,इनकी तिगड़ी, जो झारखंडी दुहाई देते हैं। ये लोग अपने छोटे-छेटे समूह को खड़ा करके दिग्भ्रमित करने का काम करते हैं।

केंद्र सरकार गैर भाजपा शासित राज्यों को को अनाज नहीं दे रही
अभी हम लोगों ने हरा राशन कार्ड भी बांटा है। जिसमें जो बचे गरीब हैं इनको हम राशन दे रहे हैं। लेकिन बहुत दुर्भाग्य की बात है कि जो हमारे विपक्ष के लोग हैं। जिनका केंद्र में सरकार है। जो FCI गोडाउन है वहां से हम अनाज मांग रहे हैं कि गरीबों को हम अनाज देना चाहते हैं। राज्य सरकार अपने खर्च पर बाकी बचे गरीबों को राशन दे रही है। तो सरकारी दाम पर सरकार को अनाज उपलब्ध कराई जाए। लेकिन आज यह गैर भाजपा शासित राज्यों को को अनाज नहीं दे रहे हैं। नतीजा यह हो रहा है कि हमें महंगे दामों में बाजार से खरीदकर अनाज देना पड़ रहा है। ऐसा पक्षपात हमारे साथ होता।
महाराष्ट्र सरकार के साथ हुआ एक इकरारनामा
झारखंड से लोग बड़े पैमाने पर कमाने के लिए दूसरे राज्य में जाते है। खास तौर पर मुबंई के लिए पलायन करते हैं। पहले वहां पर अगर आप पर कोई मुसिबत आ जाए तो कोई पूछने वाला नहीं था। लेकिन अब ये बदलने जा रहा है। झारखंड सरकार ने महाराष्ट्र सरकार के साथ एक इकरारनामा किया है वहां पर मजदूरों को लिए एक भव्य बिल्डिंग बनाने का काम किया जाएगा। जहां आप अपनी समस्या लेकर जा सकेंगे। इतना ही नहीं हम वहां पदाधिकारी को भी हम वहां काम पर लगाएंगे।

प्रश्नपत्र आउट करने वालों को होगी 10 साल की जेल
सीएम ने आगे कहा कि आज पहली बार हम लोगों ने जेपीएससी में रिकॉर्ड तोड़ लोगों को नियुक्ति की है। समय से पहले परीक्षा फल निकाल कर नियुक्ति कर दी। पहले 10-10 साल होता था एक परीक्षा का रिजल्ट निकालने में। पहले जो भी वैकेंसी निकलता था। वह क्वेश्चन पेपर लीक कर दिया जाता था। अब हम कानून ऐसा बनने जा रहे हैं। जो प्रश्नपत्र आउट करेगा उसको हम 10 साल के जेल में डाल देंगे।
अब हमारे स्कूल में प्राइवेट स्कूल से बढ़िया होगा पढ़ाई
डुमरी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 725 करोड़ की लागत से 107 योजनाओं का यहां शिलान्यास हो रहा है। वहीं लगभग 68 करोड़ की लागत से 28 योजनाओं का उद्घाटन किया जा रहा है। आपके इस विधानसभा में तो हमको पता चला है कि 2-2 मॉडल स्कूल भी बन गया है। नावाडीह में हमने अपनी आंखों से देखा है। बलिथरिया गांव में भी उत्कृष्ट विद्यालय बनाकर तैयार हुआ है। अब हमारा स्कूल में प्राइवेट स्कूल से बढ़िया स्कूल बंद रहेगा। आज उन स्कूलों में जो शिक्षक है सभी शिक्षकों का ट्रेनिंग को IIM जैसे संस्थान में ट्रेनिंग कराकर पढ़ाने के लिए भेज रहे हैं। पहले एक स्कूल में शिक्षक को सब कुछ देखना होता था। अब बिल्कुल प्राइवेट स्कूल के सभी स्कूल में शिक्षक सभी विषय के शिक्षक प्रिंसिपल भी होगा। खेल का विषय भी होगा। संगीत का भी विषय होगा। अभी आपके लिए ओबीसी विद्यालय नावाडीह में बनकर तैयार हुआ। बालिका आवासीय विद्यालय चंद्रपुरा में भी बना। संस्कृत विद्यालय भी चंद्रपुरा में बना है। इसी विधानसभा क्षेत्र में नेत्र हाट के तर्ज पर एक भव्य स्कूल बनाने की तैयारी कर रही है। यही वह स्कूल है जहां सबसे ज्यादा आईएएस आईपीएस बनते हैं।

खेल को भी सरकार देगी बढ़ावा
खेल की सामग्री भी हम लोग उपलब्ध कराएंगे। खेल को लेकर भी हम लोग इस राज्य में नया आयाम दे रहे हैं। आपने सुना होगा कि फोटो हो खेल मैदान बनाने का काम पंचायत स्तर पर चल रहा है। कुछ दिनों के बाद झारखंड में एशियन हॉकी चैंपियनशिप होने जा रहा है। पूरे देश विदेश से यहां पर खिलाड़ी झारखंड आएंगे। झारखंड में आज जिस तरीके से बड़े-बड़े खेल का आयोजन होता है उस तरीके से खेल के आयोजन कराने का लक्ष्य रखा है।
15 हजार किमी सड़क एक बार बनाई जाए
ग्रामीण सड़क बहुत जर्जर स्थिति में हो जाती है। हमने इस बार निर्णय लिया है जब हम विभाग की समीक्षा कर रहे थे। तो पता चला कि 15 हजार किमी सड़क जो ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ता है। उनको विभागों में अलग-अलग चरणों में बनाने की योजना बनाई है। हमें निर्देश दिया है कि ऐसा नहीं चलेगा। पूरे 15 हजार किलोमीटर सड़क इस बार बनाने का काम शुरू किया जाए। ताकि पूरे राज्य के ग्रामीण सड़क बन कर तैयार हो जाए।

मुख्यमंत्री रोजगार शिवजन योजना का उठाएं लाभ
अभी सरकार ने एक योजना निकाली है। मुख्यमंत्री रोजगार शिवजन योजना के माध्ययम से आप सबको विभिन्न तरीके से स्वरोजगार करें। सरकार महिला हो या पुरूष हो आपको जो भी काम करना है आप लोन लेने के लिए बैंक जाते हैं। वहां से लोन लेते हैं। वहां आपको कितनी मदद मिलती है आप सब जानते हैं। इसी को लेकर सरकार ने अब अपनी योजना निकाली है।जिससे आप राशन, जूता, गिराज,सलून से लेकर ब्यूटी पालर तक खेज सकते हैं। इसके लिए सरकार आपकी मदद करेगी। ग्रामीणों को कैसे हम अधिक से अधिक सरकार के योजनाओं का लाभ दें। अधिक से अधिक फायदा ले सके सभी गांव के लोगों को यह जानना चाहिए कि सरकार अभी आपको 100 यूनिट बिजली फ्री दे रही है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N