logo

PM मोदी के जन्मदिन पर गुजरात से निकली बाइक रैली गढ़वा पहुंची, BJP ने किया भव्य स्वागत

PM मोदी के जन्मदिन पर गुजरात से निकली बाइक रैली गढ़वा पहुंची, BJP ने किया भव्य स्वागत

द फॉलोअप, गढ़वा: 

Jharkhand News: गुजरात के वडनगर से 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जन्मदिन पर निकला बाइक रैली (Bike Rally) रविवार को गढ़वा पहुंचा। छत्तीसगढ़ के रास्ते झारखंड में प्रवेश करने पर भाजपा (Jharkhand BJP) नेताओं ने जत्थे का भव्य स्वागत किया। यह बाइक रैली वाराणसी तक जाएगी। इस निमित गढ़वा में दो दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गढ़वा में इनका स्वागत करने के लिए देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ (Minister of State for Defence Sanjay Seth) पहुंचे। गोदरमाना गांव के पास जत्थे के पहुंचने पर संजय सेठ ने सभी बाइक सवार लोगों का माला, अंगवस्त्र पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए 

इस अवसर पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, (Palamu MP Vishnu Dayal Ram) विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी (MLA Satyendranath Tiwari) समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। झारखंड पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेसीबी पर चढ़कर भी बाइक सवार लोगों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद बाइक यात्रा रंका के हूरदाग गांव पहुंची, जहां लाभार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। गरीबों को आयुष्मान कार्ड और उज्ज्वला योजना जैसी सुविधाएं मिली हैं।

राज्य में भ्रष्टाचार की गंगोत्री बह रही है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) के शासनकाल में इस तरह के काम नहीं हुए। संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आज लोग उन्हें महापुरुष के रूप में देखते हैं और वे देवतुल्य हैं। उन्होंने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार (Corruption) की गंगोत्री बह रही है और अधिकारी लूट-खसोट में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिन बाद 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष (25 years of Narendra Modi's political life) पूरे होंगे। उन्होंने दावा किया कि राजनीति में 25 वर्ष पूरे करने का यह रिकॉर्ड अब तक किसी अन्य नेता के नाम नहीं है। संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ देश की सेवा करना है। जबकि कांग्रेस 62 वर्षों तक सत्ता में रही और गरीबी हटाओ का नारा देती रही, लेकिन गरीबी हटाने के लिए ठोस काम नहीं किया।

Tags - Narendra Modi Birthday Bike Rally Gujarat to Varanasi Garhwa News Jharkhand BJP Sanjay Seth Jharkhand News Jharkhand News Update