द फॉलोअप डेक्स
अब भारतीय जनतंत्र मोर्चा रामगढ़ उपचुनाव में अपनी सरगरमी तेज करने जा रही है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ले इस सिलसिले में कहा है कि रामगढ़ ज़िला के कार्यकर्ताओं के साथ विमर्श किया जा रहा है। उन्होंने कहा की विचार विमर्श के बाद ही ये मुमकिन हो सकेगा की अपना प्रत्याशी उतारा जाये ये नही।

रात भारतीय संस्कृति और परम्पराओं पर हो रहा है प्रहार- तिवारी
तिवारी के अनुसार गत एक सप्ताह में रामगढ़ ज़िला के कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने उनसे मिलकर कहा है कि मोर्चा को इस उपचुनाव से चुनावी पारी आरम्भ करनी चाहिए। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रामगढ़ ज़िला के कुछ लोगों ने भी संपर्क किया है। यदि मोर्चा चुनाव लड़ना तय करें तो वे इस उपचुनाव में मोर्चा का उम्मीदवार बनना चाहेंगे। तिवारी ने कहा है कि झारखंड की जनता सत्ताधारी गठबंधन और विपक्षी गठबंधन दोनों से ही निराश है। भ्रष्टाचार से छुटकारा एवं स्वच्छ प्रशासन के मुद्दे पर एक सार्थक विकल्प की तलाश में है। तिवारी ने राज्य में राष्ट्र विरोधी शक्तियों के विस्तार पर क्षोभ व्यक्त किया है। और कहा है कि दिन रात भारतीय संस्कृति और परम्पराओं पर प्रहार हो रहा है। सरकारी गठबंधन इन्हें हवा दे रहा है और विपक्ष इन मुद्दों पर केवल राजनीति कर रहा है। इस मामले में व्यापक जन जागरण की ज़रूरत है। भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने रामगढ़ ज़िला के साथियों के रामगढ़ उपचुनाव में भाग लेने की सलाह पर गंभीरता से विचार कर रहा है। इस बारे में व्यापक विमर्श के उपरांत शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।
