logo

शशांक राज के नेतृत्व में मजबूत होगी झारखंड के युवाओं की आवाज: वेदांत कौस्तव

शशांक राज के नेतृत्व में मजबूत होगी झारखंड के युवाओं की आवाज: वेदांत कौस्तव

द फॉलोअप, रांची:

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर शुक्रवार को शशांक राज का शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अबुआ अधिकार मंच के संस्थापक वेदांत कौस्तव भी मौजूद रहे। उन्होंने शशांक राज को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र भेंट किया। इस अवसर पर वेदांत कौस्तव ने कहा कि शशांक राज के नेतृत्व में झारखंड के युवाओं की आवाज और मजबूत होगी। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Tags - Shashank Raj BJYM Jharkhand Abua Adhikar Manch bjp jharkhand