द फॉलोअप डेस्क
रांची के लालपुर थाना पुलिस ने एक फर्जी युवक को गिरफ्तार किया है। युवक का नाम रवि कुमार वर्मा है। इसपर आरोप है कि यह झारखंड के मुख्यमंत्री के वरीय सचिव विनय कुमार चौबे का पीए बनकर सरकारी पदाधिकारियों को धमकाने का काम कर रहा था। उनके कामकाज में भी दखल देता था। इसे लेकर लालपुर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ममता कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके बाद उसे टेक्निकल सपोर्ट की मदद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

डीपी में झारखंड सरकार का लोगो लगा रखा था
जानकारी के अनुसार आरोपी मूल रूप से लोहरदगा के थाना टोली का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद रवि कुमार ने स्वीकार किया वह राज्य में कई सरकारी पदाधिकारियों को फोन कर धमकाने के साथ साथ सरकारी कार्य में दखलअंदाजी कर चुका है। लालपुर पुलिस ने उसके मोबाइल को भी जब्त किया है। इसके साथ ही उसने बताया कि जिस नंबर से पदाधिकारियों को फोन कर धमकी देता उसकी डीपी में झारखंड सरकार का लोगो लगा रखा था। ताकि जब किसी को कॉल जाए और वह ट्रू कॉलर में उसे चेक करे तो उसमें झारखंड सरकार का लोगो और नंबर दिखाई पड़े। लालपुर पुलिस ने उसके मोबाइल को भी जब्त किया है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N