द फॉलोअप
हिनू यूनाइटेड क्लब के समीप अवस्थित पुराने दशक्रम घाट का सौंदर्यीकरण हो गया। सोमवार को डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने इसका उद्घाटन किया। दरअसल कुछ माह पूर्व घाट की बदहाली की जानकारी डिप्टी मेयर को मिली थी। स्थानीय लोगों ने उनसे घाट के निरीक्षण का आग्रह किया था। जिसके बाद डिप्टी मेयर ने निरीक्षण कर दशक्रम घाट की खराब स्थिति को देखते हुए सुंदरीकरण हेतू योजना बनाकर इस दशक्रम घाट का चारदीवारी निर्माण, दशकर्म घाट आने वाले नागरिकों के लिए ढलाई शेड निर्माण, बैठने के लिए बेंच एवं चबूतरा निर्माण सहित पूरे दशक्रम घाट में जमीन पर पेवर्स ब्लॉक लगवाया गया। सोमवार को इसका उद्घाटन करते हुए संजीव विजयवर्गीय ने करते दशक्रम घाट को स्थानीय निवासियों को समर्पित किया। मौके पर जमिला खातून वार्ड पार्षद- 49, हिनू युनाइटेड - क्लब (बिहार क्लब) के अध्यक्ष सह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डु, भाजपा हिनू मंडल अध्यक्ष पप्पू जायसवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता भोला सिंह, मुकेश, पवन पासवान, जितेंद्र, आभा, सुनिता और मधु समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT