द फॉलोअप डेस्क
बैंक ऑफ़ बड़ौदा के रांची क्षेत्र की ओर से डिजिटलीकरण के दौर में एक नई पहल की गई है। आज उनकी ओर से "डिजिटल सर्विस आउटलेट"का शुभारंभ एसटीसी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बीएसएफ मेरु हजारीबाग में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डेनियल अधिकारी (इंस्पेक्टर जनरल ) एस टी सी, बी एस एफ, हजारीबाग एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक, अंचल प्रमुख पटना, सोनाम टी भूटीया के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ । उद्घाटन सत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के सहायक महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख शंकर महतो एवं हजारीबाग शाखा के मुख्य प्रबंधक एवं शाखा प्रमुख प्रेम कुमार साह एवं अन्य कार्यपालकगण और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N