logo

On-Air रेस्टोरेंट के संलाचन पर लगा प्रतिबंध, जानें कैसे परोसा जाता था खाना

899.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के बोड़ेया रोड में चलने वाले On-Air रेस्टोरेंट के संचालन पर अगले आदेश तक के लिए जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। साथ ही 8th Milestone के मालिक और मैनेजर को नोटिस जारी किया गया है। सदर एसडीओ दीपक दुबे ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 133 सहपठित धारा 142 के तहत 8th Milestone में संचालित On-Air रेस्टोरेंट का संचालन अगले आदेश या मामले के निस्तारण तक प्रतिबंधित कर दिया है।

150 फीट ऊपर उठाकर परोसा जाता था भोजन
8th Milestone द्वारा संचालित On-Air रेस्टोरेंट में आने लोगों को क्रेन की मदद से लगभग 150 फीट ऊपर उठाकर मंच पर भोजन और पेय पदार्थ परोसा जाता है। सोशल मीडिया पर इससे संबंधित कई वीडियो एवं फोटोग्राफ्स हैं। जिनके अवलोकन से यह नागरिकों के जीवन और सुरक्षा के लिए खतरनाक प्रतीत होता है। दूसरी ओर रेस्टोरेंट के संचालन हेतु आवश्यक सुरक्षा मानदंडों/मानकों के पालन से संबंधित कोई दस्तावेज अनुमंडल दंडाधिकारी के कार्यालय में संचालकों द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया है। आवश्यक Safety Clearances से संबंधित दस्तावेजों के अभाव में नागरिकों के जीवन और सुरक्षा के लिए खतरे को देखते हुए रेस्टोरेंट के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

पक्ष रखने का निर्देश
8th Milestone के मालिक और मैनेजर को उपस्थित होकर एसडीओ के कोर्ट में अपना पक्ष रखने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा उन्हें Safety Clearances से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी सुनवाई के दौरान प्रस्तुत करने कहा गया है। बताते चलें कि जमीन से करीब 150 फीट ऊंचाई पर खाना खाने का आंनद उठाने के लिए इन दिनों काफी संख्या में युवा यहां पहुंच रहे थे। लोगों के बीच इस रेस्टोरेंट का जबरदस्त क्रेज बनता जा रहा था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT