logo

38 वर्षों से छठ व्रतधारियों की सेवा कर रही बागबेड़ा महानगर विकास समिति, सैकड़ों को बांटी पूजा सामग्री

38 वर्षों से छठ व्रतधारियों की सेवा कर रही बागबेड़ा महानगर विकास समिति, सैकड़ों को बांटी पूजा सामग्री

जमशेदपुर: 
Jamsedpur News:
जमशेदपुर में छठ महापर्व के अवसर पर बागबेड़ा महानगर विकास समिति की ओर से शनिवार को सैकड़ों छठ व्रतधारियों के बीच निःशुल्क सूप, फल, साड़ी और पूजा सामग्री का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष सह जिला भाजपा नेता सुबोध झा के नेतृत्व में सेवा कार्यक्रम का आयोजन शंख बाबा मैदान, शीतला मंदिर और बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित उनके आवास पर किया गया। इस दौरान व्रतधारियों को पूजा से संबंधित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।

38 वर्षों से सेवा कार्य में जुटी है समिति
कार्यक्रम के दौरान सुबोध झा ने बताया कि बागबेड़ा महानगर विकास समिति पिछले 38 वर्षों से छठ महोत्सव के दौरान सेवा भाव के साथ व्रतधारियों की सहायता करती आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष समिति के सदस्य इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देते हैं और छठ पर्व के दौरान सेवा गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं।

आस्था और सामाजिक दायित्व से जुड़ा है सेवा कार्य
सुबोध झा ने कहा कि छठ महापर्व लोकआस्था का पर्व है। ऐसे अवसर पर व्रतधारियों की सेवा करना समिति के लिए सामाजिक दायित्व के साथ-साथ आस्था से जुड़ा कार्य भी है। उन्होंने कहा कि समिति लंबे समय से इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्तिक कुमार, गौरव साहू, सौरभ कुमार, रितु सिंह, पवित्रा पांडे, सुमित कुमार दांगी, राजू शर्मा, अनिल महतो, किरण सिंह, उर्मिला शर्मा, विमला देवी, सौरभ पाठक, अमलेश कुमार, विपिन पात्रो और अमित कुमार समेत समिति के सैकड़ों सदस्य शामिल रहे। सभी सदस्यों ने सेवा कार्यक्रम में अपना योगदान दिया।

Tags - Jamshedpur Bagbera Chhath Puja Subodh Jha Social Service