logo

बाबूलाल मरांडी झारखंड BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष का आज लेंगे पदभार, ये लोग रहेंगे मौजूद

babulal_marandi12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज पदभार लेंगे। बाबूलाल हरमू रोड स्थित कार्निवल बैंक्वेट हाल में आयोजित होनेवाले स्नेह मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे। जानकारी हो कि 4 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दीपक प्रकाश की जगह उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी थी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने यह फैसला लिया है। बाबूलाल मरांडी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं। साथ ही वह भाजपा विधायक दल के नेता हैं।


दीपक प्रकाश कराएंगे पदभार ग्रहण 
बाबूलाल मरांडी को निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश पदभार ग्रहण कराएंगे। यह समारोह पूर्वाह्न साढ़े दस बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी डा. लक्ष्मीकांत वाजपेई, वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह आदि उपस्थित रहेंगे।


1990 में भाजपा संथाल परगना के संगठन मंत्री बनाए गए
बाबूलाल मरांडी का जन्म 11 जनवरी 1958 को झारखंड के सुदूरवर्ती ग्राम कोदाईबाँक में हुआ। जो गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड में स्थित है। बाबूलाल ने 1982-83 में आप गिरिडीह जिला के देवरी प्रखंड में महतोधरान प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक का कार्य किए।  विद्यार्थी जीवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े एवं आप संघ के तृतीय वर्ष प्रशिक्षित स्वयंसेवक हैं। 1984 में विश्व हिंदू परिषद में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य प्रारंभ किए।  1989 में शिला पूजन के लिए संथाल परगना के प्रमुख बनाए गए। 1990 में भाजपा संथाल परगना के संगठन मंत्री बनाए गए। आप संयुक्त बिहार प्रदेश के मंत्री एवं वर्ष 1994 में वनांचल प्रदेश के अध्यक्ष बने।


2000 में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बने 
1998 में बाबूलाल शिबू सोरेन को हराकर लोकसभा पहुँचे थे। श्रद्धेय अटल के सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री के दायित्व का निर्वहन सफलतापूर्वक किया।  1999 में रूपी सोरेन को हराकर लोकसभा पहुँचे। श्रद्धेय अटल के सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री के दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक किए। 2000 में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बने एवं आपके नेतृत्व में राज्य का सर्वांगीण विकास हुआ। 2001 में आप रामगढ़ विधानसभा के विधायक रहे।  2004-2014 तक आप कोडरमा लोकसभा के सदस्य रहे। वर्तमान में आप राजधनवार विधानसभा के लोकप्रिय विधायक हैं तथा भाजपा विधायक दल के नेता है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N