logo

बाबूलाल मरांडी पहुंचे दिल्ली, आज PM मोदी और अमित शाह से करेंगे मुलाकात

babulal_marandi10.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए।  बाबूलाल आज दिलली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वो राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित अन्य केंद्रीय नेताओं से मिलकर नई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करेंगे। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह बाबूलाल का पहला दिल्ली दौरा है। 

15 जुलाई से पदभार संभेलेंगे बाबूलाल

बाबूलाल 15 जुलाई को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। इस दिन भारी संख्या में बाबूलाल के समर्थक के रांची पहुंचने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि पदभार से पहले बाबूलाल दिल्ली इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए आभार व्य़क्त करने पहुंचे है।साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 लेकर अपनी रणनीति पर विचार विमर्श भी करेंगे। इसके साथ ही कई अन्य मुद्ददों पर भी चर्चा होनी की उम्मीद है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N