द फॉलोअप डेस्क
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पदभार ले लिया है। सबसे पहले उन्होंने बीजेपी कार्यलय में पूजा की। उसके बाद बाबूलाल ने स्नेह मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का विधिवत पदभार ग्रहण किया। बाबूलाल मरांडी को निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश पदभार ग्रहण कराया।जानकारी हो कि 4 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दीपक प्रकाश की जगह उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी थी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने यह फैसला लिया है। बाबूलाल मरांडी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं। साथ ही वह भाजपा विधायक दल के नेता हैं।

सभी के सहयोग से पार्टी को ऊंचाई तक ले जाना है
पदभार लेने के बाद बाबूलाल ने सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीते तीन सालों में प्रदेश भाजपा की टीम ने बहुत बेहतर काम किया है। अब इसे और आगे लेकर जाना है। संगठन को और मजबूत बनना है। उन्होंने आगे कहा कि सभी के सहयोग से पार्टी को उस ऊंचाई तक ले जाना है। पिछले लोकसभा चुनाव में हमने 12 सीट जीता था। इस बार हमलोगों को और ज्यादा मेहनत करनी है और जो सीटें बची है उसे भी जीतना है। बाबूलाल ने कहा कि जिस भरोसे के साथ यह दायित्व मुझे दिया गया है, उस भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। प्रदेश की टीम निश्चित रूप से आगे भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करती रहेगी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N