logo

श्रावणी मेला 2026 :  अब सिर्फ 5 मिनट में होंगे बाबा बैद्यनाथ के दर्शन, कूपन और सामान्य कतार के लिए नई व्यवस्था

baba6.jpg

श्रावणी मेला 2026:

झारखंड के देवघर स्थित विश्वप्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। इसी बीच श्रावणी मेला शुरु होने से पहले बाबा बैद्यनाथ देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। मंदिर प्रशासन ने बाबा भोलेनाथ की शीघ्र दर्शन के लिए वीआईपी कूपन और सामान्य कतार को अलग-अलग संचालित करने के लिए बनाए गए नए ओवरब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया है। तकनीकी जांच पूरी होने के बाद इस नई व्यवस्था को 15 जुलाई 2026 से बेहद हाईटेक औऱ नई व्यवस्था के तहत भक्तों को जलार्पण कराया जाएगा।  

अब नहीं करना पड़ेगा घंटों इंतजार
बाबा मंदिर प्रभारी सह देवघर एसडीएम रवि कुमार ने बताया कि अब तक मंदिक के टी-जंक्शन पर कूपन और सामान्य कतार एक ही मार्ग से गर्भगृह की ओर जाती थीं। संकरे रास्ते के कारण दोनों कतारों के मिलते ही भारी भीड़ और लंबा जाम लग जाता था, जिससे श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ता था। उनका कहना है कि शीघ्र दर्शन कूपन लेने वाले श्रद्धालुओं ने इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत भी दर्ज कराई थी। 

स्थायी समाधान और भीड़ का दबाव होगा कम
स्थायी समाधान और भीड़ का दबाव कम करने के लिए जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर इस नये ओवरब्रिज का निर्माण करवाया है। एसडीएम रवि कुमार ने बताया कि अब दोनों कतारें अलग-अलग रास्तों से आगे बढ़ेंगी। नई व्यवस्था के तहत दोनों कतारें बाबा भोलेनाथ मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप होगा। इससे भीड़ का दबाव कम होगा, दर्शन व्यवस्था अधिक सुचारु बनेगी और श्रद्धालुओं को पहले की तुलना में बहुत कम समय में ही बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण करने का अवसर मिल सकेगा। एसडीएम रवि कुमार ने बताया कि इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि श्रद्धालु मात्र 2 से 5 मिनट के भीतर ही बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना कर गर्भगृह से बाहर निकल सकेंगे।

Tags - Shravani Mela 2026 Shravani Mela Baba Baidyanath Temple