द फॉलोअप डेस्क
पब्लिक एंटरप्राइज सेलेक्शन बोर्ड ने 20 सितंबर को इंटरव्यू के बाद कोल इंडिया के सीएमडी पद के लिए बी साईराम के नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार से कर दी। अब केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद उन्हें सीएमडी बनाए जाने संबंधी आदेश जारी किया जाएगा। बी. साईराम फिलहाल नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (NCL) के सीएमडी हैं। बी साईराम पीएम प्रसाद के रिटायर होने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे। बोर्ड ने आज 11 लोगों का इंटरव्यू लिया।

इंटरव्यू में ये अधिकारी शामिल हुए
मुकेश चौधरी, डायरेक्टर (मार्केटिंग), कोल इंडिया लिमिटेड
इन्द्र देव नारायण, सीएमडी, एमईसीएल
बी. साईराम, सीएमडी, एनसीएल
निलेंदु कुमार सिंह, सीएमडी, सीसीएल
पंकज कुमार शर्मा, डायरेक्टर (प्रोडक्शन), नालको
विश्वनाथ सुरेश, डायरेक्टर (कमर्शियल), एनएमडीसी
विनय कुमार, डायरेक्टर (टेक्निकल), एनएमडीसी
अनुज जैन, डायरेक्टर (फाइनेंस), इंडियन ऑयल
हेमंत कुमार दास, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (प्रोजेक्ट्स), पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन
आलोक सिंह, प्रिंसिपल कमिश्नर, आयकर विभाग (राजकोट)
डॉ. पुड़ी हरिप्रसाद, चीफ एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर, रेलवे
.jpeg)